श्रद्धा कपूर NCB दफ्तर पहुंची, ड्रग्स कनेक्शन को लेकर पूछताछ-PICS
बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला लगातार गरमाया हुआ है। इस कड़ी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल में ही दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को समन जारी किया था। 25 सितंबर को रकुल प्रीत का बयान एनसीबी दर्ज कर चुकी है। शनिवार को दीपिका पादुकोण, सारा और श्रद्धा से पूछताछ की जा रही है। दीपिका व उनकी पूर्व मैनेजर करिश्मा एनसीबी दफ्तर पहले ही पहुंच चुकी हैं। अब श्रद्धा कपूर भी एनसीबी की पूछताछ के लिए दफ्तर पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर के पहुंचने के तमाम फोटो वीडियो सामने आने लगे हैं।
सारा अली खान फिलहाल एनसीबी दफ्तर नहीं पहुंची है। बताया जा रहा है कि शनिवार करीब 12.30 बजे तक सारा पूछताछ के लिए पहुंचेगी। हाल में ही ये खबरें भी सामने आई थीं कि सारा और श्रद्धा ने एनसीबी से लीगल टीम से पूछताछ के लिए थोड़ा समय मांगा है।
दीपिका पादुकोण व सारा अली खान एनसीबी की पूछताछ के लिए हाल में ही गोवा से मुंबई पहुंची हैं। ये सभी एक्ट्रेस बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई गई हैं। बता दें सुशांत केस में ड्रग्स का मामला आने के बाद एनसीबी की हिरासत में रिया चक्रवर्ती पहले ही है। जिनकी बेल याचिका पर कोर्ट में 29 सितंबर को सुनवाई होनी है।


Click it and Unblock the Notifications