POSTER: 2017 की एक और 100 करोड़ी फिल्म तैयार.. 'हॉफ गर्लफ्रैंड'.. पहली झलक
श्रद्धा कपूर- अर्जुन कपूर की फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रैंड' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है।
इसे चेतन भगत का लकी चार्म कहें या कुछ और.. लेकिन उनके किताब पर आधारित सभी फिल्मों ने कमाल का बिजनेस किया है। (फिल्म हैलो को छोड़ दिया जाए तो).... 3 इडियट्स, 2 स्टेट्स, कोई पो छे.. सभी फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है।
[झूठी थीं अफवाहें.. इस फिल्म में नहीं होंगे सुपरस्टार सलमान खान!]
बहरहाल, अब उनकी एक और बेस्ट सेलर किताब हॉफ गर्लफ्रैंड पर बनी फिल्म इस साल रिलीज होने वाली है। श्रद्धा कपूर- अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म हॉफ गर्लफ्रैंड का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।

मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पोस्टर में बॉस्केटबॉल कोर्ट दिखाया गया है। साथ ही एक फैक्ट भी बताया गया है कि.. यह पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसकी ऑफिशियल पार्टमर NBA (National Basketball Association) बनी है।
बता दें, फिल्म की कहानी एक बिहारी लड़के की है, जिसे कॉलेज में एक दिल्ली की हाई फाई लड़की से प्यार हो जाता है। अब दोनों के प्यार के बीच क्या ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं.. यही कहानी है हॉफ गर्लफ्रैंड..


Click it and Unblock the Notifications











