POSTER: 'हाफ गर्लफ्रेंड'.. इस अनोखी लव स्टोरी का है इंतजार.. देखें झलक!
हाफ गर्लफ्रेंड का नया पोस्टर आया है जो वाकई काफी बेहतरीन है। आप भी देखकर तारीफ करेंगे।
अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार हो रहा है और इस फिल्म का पोस्टर फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ा रहा है। इस पोस्टर में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं।
[इम्तियाज अली एक बार फिर लाएंगे दीपिका-रणबीर को एक साथ!]
बारिश में भीगते श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर साथ में आपको काफी अच्छी लगेंगे। ये पोस्टर आपको कुछ हद तक इसके मोशन पोस्टर जैसा ही है क्योंकि दोनों में बारिश कॉमन है। फिल्म चेतन भगत की नॉवेल हाफ गर्लफ्रेंड पर बन रही है और सबसे मजेदार बात ये है कि पहली बार अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में नजर आने वाले हैं

इसके पहले भी श्रद्धा कपूर का एक और स्पोर्टी लुक रिलीज किया गया था जिसमें वो काफी अच्छी लग रही थीं। श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर के इस पोस्टर को देखकर काफी हद तक ये कहा जा सकता है कि दोनों साथ में काफी अच्छे लगेंगे और साथ ही फिल्म भी काफी रोमांटिक होगी।
फिल्म 19 मई को रिलीज होगी और फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रेल को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का फैन्स को बेसब्री से इंजतार है खासकर जो रोमांटिक फिल्में देखना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications