जल्द होगी श्रद्धा कपूर की बाॅयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से शादी, एक्ट्रेस ने शेयर किया दुल्हन लुक
बॅालीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी निजी जिंदगी को लेकर लॅाकडाउन के दौरान से ही चर्चा में छाई हुई हैं। ऐसी खबर सामने आ रही है कि वरुण धवन और रेहा कपूर के बाद अब श्रद्धा कपूर भी गुपचुप शादी की प्लानिंग कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ जल्द शादी कर सकते हैं।
बीच में भी दोनों की शादी की खबर सामने आयी थी, लेकिन श्रद्धा कपूर ने इसके लिए साफ इंकार कर दिया था। साथ ही रोहन श्रेष्ठ के साथ अपने रिश्ते पर भी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के दौरान श्रद्धा कपूर तो वरुण धवन ने जवाब देते हुए कहा था कि अब तुम भी तैयार रहो शादी के लिए।

तभी से श्रद्धा कपूर की शादी की खबर सामने आने लगी थी।इस बार श्रद्धा कपूर के कजिन भाई प्रियांक शर्मा ने एक वेबसाइट से बात करते हुए श्रद्धा कपूर की शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
प्रियांक शर्मा ने India.com से बातचीत में कहा कि मैं नो कमेंट कहने जा रहा हूं। मैं क्या बोलूं यार, लेकिन हां, अगर आप इसे आगे देखते हुए कहते हैं तो जाहिर हैं कि शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है। क्यों नहीं।
श्रद्धा कपूर से शादी पर पद्मिनी कोल्हापुर ने कहा है कि ये बहुत अजीब सवाल है। अगर ऐसा कुछ हुआ तो आपको खबर मिल जाएगी। शादी की खबरों के बीच श्रद्धा कपूर ने दुल्हन के जोड़े में अपनी एक फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
श्रद्धा कपूर ने दुल्हन के लुक में अपनी बेहद स्टाइलिश फोटो शेयर की है। इसे काफी तेजी से देखा जा रहा है। बता दें कि श्रद्धा कपूर के इस दुल्हन लुक पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। गहरे लाल रंग का लंहगा और हैवी ज्वैलरी कैरी कर रखा है।


Click it and Unblock the Notifications
