श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव एक साथ..हॉरर कॉमेडी..धमाकेदार
इसमें कोई शक नहीं है कि साल 2017 राजकुमार राव का रहा है। अब राजकुमार राव 2018 में भी धमाल करने के लिए तैयार हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं। दोनों एक साथ हॉरर कॉमेडी फिल्में कर रहे हैं। हालांकि फिल्म कब रिलीज होगी ये नहीं बताया गया है।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि दोनों साथ में बहुत ही अच्छे लगेंगे। राजकुमार राव पहले भी बरेली की बर्फी में कॉमेडी करते नजर आ चुके हैं और लोगों ने उन्हें इस अंदाज में काफी पसंद भी किया है।

राजकुमार राव ने अब तक जितने तरह के किरदार निभाए हैं, हर किरदार में उन्हें पसंद किया गया है।वहीं अगर बात श्रद्धा कपूर की करें तो श्रद्धा कपूर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और उन्हें भी दर्शक हर तरह का किरदार निभाते देखना पसंद करते हैं।
बिल्कुल फ्रेश इस जोड़ी का दर्शक जाहिर है बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन राज निदिमोरु और कृष्णा डीके करेंगे। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव दोनों ने फिल्म की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी।


Click it and Unblock the Notifications











