नहीं हुआ श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का ब्रेकअप! शादी अटेंड करने के बाद यूं साथ में सफर करते आए नजर

Shraddha Kapoor and rahul Mody Photos viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। फिल्म स्त्री 2 से तो उन्होंने लोगों का दिल ही जीत लिया है, लेकिन श्रद्धा का दिल किसी और ने जीत लिया है।
जी हां, श्रद्धा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी हुई हैं। उनका नाम राहुल मोदी के साथ जोड़ा जाता रहा है, लेकिन पिछले दिनों ऐसी अफवाह उड़ी थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। और तब से ही दोनों को साथ में नहीं देखा गया।
लेकिन हाल ही में कपल को एक वेडिंग फंक्शन में देखा गया था। जी हां, हाल ही में दोनों एक वेडिंग अटेंड करने के लिए गए थे जहां दोनों ने जमकर मस्ती की एक साथ चाय पी गोलगप्पे खाए। दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के वेडिंग के फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, लेकिन इसी के साथ ही कुछ तस्वीरें और सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों एक साथ सफर करते दिख रहे हैं।
जी हां, सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर और उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि राहुल और श्रद्धा फ्लाइट में साथ बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों ही एक दूसरे के साथ ट्यूनिंग सेट करते दिख रहे हैं। जहां श्रद्धा कपूर व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रही हैं। वहीं राहुल मोदी भी श्रद्धा को कॉपी करते दिख रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्रद्धा राहुल के साथ कुछ डिस्कस करती नजर आ रही हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों बॉन्ड अभी भी काफी स्ट्रांग है।


Click it and Unblock the Notifications











