ड्रग्स तस्करी में बुरी तरह फंसी श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही, दाऊद इब्राहिम के गुर्गे से सप्लाई के आरोप!

Shraddha Kapoor- Nora Fatehi Drug Trafficking: ये कोई नई बात नहीं है कि बॉलीवुड सितारों की नाम ड्रग्स के साथ जुड़ता रहता है। लेकिन इस बार कुछ ऐसे नाम सामने आए हैं जो कि काफी हैरान करने वाले हैं।
इस वक्त 252 करोड़ की ड्रग्स तस्करी को लेकर बवाल चल रहा है और इसमें दो अभिनेत्रियों श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही का नाम सामने आ रहा है। जी हां, ये काफी हैरान करने वाला है कि क्योंकि श्रद्धा कपूर की इमेज किसी तरह से पार्टी गर्ल की नहीं है।
इस ड्रग्स तस्करी की खबरों के बाद फैंस हिल गए हैं यकीन नहीं कर पा रहे हैं। बता चला है कि इस ड्रग्स तस्करी की सीधा संबंध अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से है। ना श्रद्धा कपूर बल्कि उनके भाई सिद्धांत कपूर का भी ड्रग जांच में नाम है। देखने वाली बात होगी कि इसको लेकर क्या सख्त कदम नार्कोटिक्स वाले उठाते हैं।
इन सितारों के नाम भी आए
252 करोड़ की ड्रग्स तस्करी को लेकर ना सिर्फ श्रद्धा और नोरा बल्कि कई और बड़े नाम भी सामने आए हैं। इस लिस्ट में ओरी, अब्बास मस्तान और जीशान सिद्दीकी का नाम भी शामिल हैं। ये सारे सितारे पार्टी में ड्रग्स की सप्लाई को लेकर कटघरे में हैं। पता चला है कि दुबई और मुंबई में मोहम्मद सलीम द्वारा पार्टियों का आयोजन किया गया था और वो दाऊद के गिरोह का आदमी है। एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एस्प्लेनेड कोर्ट को ड्रग पार्टियों और उनमें शामिल होने वाली हस्तियों के बारे में बताया। ऑफिसर्स का कहना है कि अगर जरूरत पड़ती है तो सभी सितारों से पूछताछ की जा सकती है। देखने वाली बात होगी कि ये मामला कहां जाकर रुकता है।
आर्यन खान के केस याद है?
कुछ समय पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम इस ड्रग्स केस में सामने आया था औ उसको क्रूज से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में समीर वानखेड़े गलत साबित हुए थे और आर्यन पर सारे केस बेबुनियाद निकले थे। आर्यन खान ने अपनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में इसका जिक्र किया था।


Click it and Unblock the Notifications











