..................... Shraddha Kapoor And Her Family Members Are Now Living In Separate Houses Know The Reason - Hindi Filmibeat

अलग-अलग घरों में क्यों रहते हैं श्रद्धा कपूर के परिवार के चारों लोग? वजह जान हो जाएंगे हैरान!

Shraddha Kapoor Family: श्रद्धा कपूर अभी के वक्त में बॉलीवुड की एक जाने वाली अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अब जल्दी ही वह बायोपिक 'ईथा' से एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म का टीजर भी कॉकटेल 2 के साथ में ही रिलीज किया गया। टीज़र की एक छोटी सी झलक से ही पूरे इंटरनेट पर मानो तबाही आ गई। फिल्म प्रोडक्शन के आखिरी चरण में है और अभी के वक्त में इसके अगस्त में रिलीज होने की खबरें सामने आ रही है। लेकिन अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

Shraddha Kapoor

लेकिन आज हम आपके श्रद्धा कपूर के परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर की फैमिली में कुल चार लोग ही है वह चारों ही अलग-अलग घरों में रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको इसकी वजह बताने वाले हैं।

माता-पिता से अलग दूसरे घर में रहती है श्रद्धा कपूर

FPJ की एक रिपोर्ट की माने तो श्रद्धा कपूर के परिवार के सारे लोग अलग-अलग रहते हैं। श्रद्धा कपूर जुहू में एक किराए के फ्लैट में रहती हैं और वहां पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी आते-जाते भी रहते हैं। ये सी-फेसिंग अपार्टमेंट श्रद्धा कपूर ने 'स्त्री 2' की सक्सेस के बाद में रितिक रोशन से किराए पर ले लिया था। यहां पर वह अकेले रहती हैं और उनके परिवार के लोग कभी-कभी उनसे मिलने के लिए वहां आ जाते हैं।

तकरीबन साल 2020 तक कपूर परिवार के चारों सदस्य एक ही जुहू वाले अपार्टमेंट में साथ में रहा करते थे। लेकिन कोरोना महामारी के बाद में चीजें काफी ज्यादा बदल गई। अभी के वक्त में शक्ति कपूर एक सबर्बन फ्लैट में अलग से रहते हैं। श्रद्धा की मां शिवांगी गोवा में एक अलग अपार्टमेंट में रहती हैं। कोरोना महामारी के बाद से ही वह काफी वक्त अपने गोवा के बड़े वाले घर में ही स्पेंड करती है।

श्रद्धा कपूर के एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम सिद्धांत कपूर है और वह भी गोवा में ही एक घर में रहते हैं। जब वह शूटिंग पर नहीं होते हैं तो वहीं पर रहते हैं। कुल मिलाकर इसका मतलब यह है कि कपूर खानदान के चारों सदस्य अब अपने-अपने घरों में रहते हैं और अपनी-अपनी जिंदगी अलग से जी रहे हैं। सभी बड़े हैं और अपनी आजादी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

क्या हमेशा के लिए अलग हो चुका है कपूर खानदान?

खबरों की माने तो श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर ने पिछले जनवरी में मिलकर महालक्ष्मी रेस कोर्स के सामने एक अपार्टमेंट खरीद लिया था। वहां के अंदरूनी सजावट का काम उनकी मां शिवांगी देख रही हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि उनकी मां की एसथेटिक पर काफी अच्छी पकड़ है। वह अपनी बेटी को सुंदर घर देना चाहती हैं। इसीलिए अगर एक बार यह जगह तैयार हो जाएगी तो श्रद्धा का सेंट्रल मुंबई में दूसरा घर भी बन जाएगा। महालक्ष्मी वाले घर का एक हिस्सा हमेशा उनके माता-पिता के लिए ही रिजर्व रखा जाएगा। लेकिन सिद्धांत अपनी जिंदगी में आजादी पसंद करते हैं और अपने बीच साइड घर में गोवा में ही रहेंगे।

Read more about: shraddha kapoor shakti kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X