..................... Shraddha Kapoor and Aditya Roy Kapoor not having affair - Hindi Filmibeat

श्रृद्धा- आदित्य की आशिकी सिर्फ फिल्म तक ही थी!

श्रृद्धा कपूर अपनी पहली फिल्म आशिकी से काफी चर्चा में आईं और उनकी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रिस्पॉंस भी मिला। आशिकी ने दोनों सितारों श्रृद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर के करियर को एक नया मोड़ दिया। फिल्हाल दोनों अपने अगले प्रोजेक्ट्स के लिए मेहनत कर रहे हैं। अपनी फिल्म को लेकर आदित्य और श्रृद्धा तो सुर्खियों में आए ही लेकिन अब एक बार फिर से दोनों सितारे सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है दोनों का ऑफस्क्रीन अफेयर यानी कि मीडिया में खबर आई है कि आदित्य और श्रृद्धा के बीच अफेयर चल रहा है और आजकल दोनों साथ में कुछ ज्यादा ही वक्त बिता रहे हैं। जबकि आदित्य का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है और उनका और श्रृद्धा का कोई अफेयर नहीं है। दोनों अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे से मिलते रहते हैं।

आदित्य से जब मीडिया ने उनके और श्रृद्धा को लेकर सवाल किये तो आदित्य ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। आदित्य ने कहा प्रोफेशनल स्तर पर काफी सारी चीजें बदली हैं और अब मै काम के सिलसिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलता हूं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि इस बात को लेकर कोई मुद्दा बना दिया जाए। मैं और श्रृद्धा अच्छे दोस्त हैं और हम एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं क्योंकि हमें अच्छा लगता है। मैं सिर्फ ये कहना चाहता हूं कि मैं जहां पर आज हूं मैं बहुत खुश हूं और भगवान का शुक्रगुजार हूं।

आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर की जोड़ी लोगों को आशिकी फिल्म में काफी अच्छी लगी और इसी के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर काफी सारी खबरें मीडिया में आईं। लेकिन ये सब सिर्फ अफवाहें साबित हुईं। अब देखना ये है कि आदित्य और श्रृद्धा के बीच वाकई दोस्ती है या फिर ये दोस्ती कोई और मोड़ ले रही है। ये पता करने में फिल्हाल थोड़ा वक्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X