ALERT: ना शाहरूख...ना ऋतिक...ये होगा 2017 का पहला 100 करोड़ धमाका!
धर्मा प्रोडक्शन्स की कपूर एंड सन्स इस साल की सरप्राइज़ हिट थी और लोगों को काफी पसंद भी आई। अब धर्मा प्रोडक्शन्स का 2017 का पहला धमाका अनाउंस हो चुका है। आदित्य कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर ओके जानू 17 जनवरी 2017 को रिलीज़ हो रही है।
ओके जानू तमिल फिल्म ओ कादल कनमनी की रीमेक है और इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। शूटिंग शुरू होते ही फिल्म के कुछ सीन लीक भी हो गए। इतना ही नहीं फिल्म की जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को साथ देख फैन्स काफी खुश हुए।
[ना रणबीर को...ना ही सनी लियोन को...करना ही नहीं है KISS!]
हाल ही में फिल्म का पहला लुक भी रिलीज़ किया गया था जहां ये जोड़ी काफी क्यूट लग रही थी। शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ओके जानू एक रोमांटिक फिल्म है, जहां ये जोड़ी लिव-इन रिलेशनशिप में दिखेंगे। और फिर सामने आएगी, इससे जुड़ी मुश्किलें।
हालांकि फिल्म की कहानी से जुड़ी अभी ज्यादा बात बाहर नहीं आई है। इस फिल्म से तीन दिग्गज और भी जुड़े हैं। शाद अली की इस फिल्म में मणि रत्नम, गुलजार और ए आर रहमान का जादू भी दिखेगा।
जानिए 2017 की बड़ी फिल्मों की रिलीज़ डेट -


Click it and Unblock the Notifications