TRAILER: रोमांस का नया नाम.. 'ओके जानू'.. 2017 की रोमांटिक शुरूआत
श्रद्धा कपूर- आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म ओके जानू की ट्रेलर रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन शाद अली कर रहे हैं।
धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'ओके जानू' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि अपनी नाम की तरह फिल्म बेहद रोमांटिक है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, आदित्य रॉय कपूर मुख्य किरदारों में हैं, जबकि नसीरूद्दीन शाद भी अहम भूमिका में दिख रहे हैं।
इससे पहले श्रद्धा और आदित्य को दर्शकों ने फिल्म आशिकी 2 में साथ देखा था और खूब पसंद भी किया था। लिहाजा काफी उम्मीद है कि इस फिल्म को भी दर्शकों से प्यार मिलेगा।
शाद अली के निर्देशन में बन रही फिल्म ओके जानू एक रोमांटिक फिल्म है, जहां ये जोड़ी लिव-इन रिलेशनशिप में दिखेंगे। और फिर सामने आएगी, इससे जुड़ी मुश्किलें। बता दें, इस फिल्म से तीन दिग्गज और भी जुड़े हैं.. यहां आपको मणि रत्नम, गुलजार और ए आर रहमान का जादू भी दिखेगा।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications














