आशिकी 2 बनाने के लिए धन्यवाद: शक्ति कपूर
बॉलीवुड के जाने माने विलेन शक्ति कपूर ने हाल ही में आशिकी 2 फिल्म के निर्माता महेश भट्ट और निर्देशक मोहित सूरी को धन्यवाद किया है कि उन्होंने उनकी बेटी श्रृद्धा को इस फिल्म में कास्ट किया है। आशिकी फिल्म् 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी का सीक्वल है। इस फिल्म में श्रृद्धा कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। श्रृद्धा कपूर ने इससे पहले बॉलीवुड में दो फिल्में की हैं। लेकिन उन दोनों फिल्मों में श्रृद्धा कपूर की एक्टिंग की सराहना नहीं हुई। लेकिन आशिकी 2 को देखकर कहा जा रहा है कि श्रृद्धा के करियर के लिए ये फिल्म काफी बेहतरीन साबित होगी। आशिकी में अनु अग्रवाल और राहुल रॉय ने मुख्य किरदार निभाया था और आशिकी 2 में अनु का किरदार श्रृद्धा कपूर निभाएंगी।
54 साल के एक्टर शक्ति कपूर ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा "महेश भट्ट को बहुत बहुत धन्यवाद। मोहित सूरी को भी बहुत शुक्रिया कि उन्होंने मेरी बेटी श्रृद्धा कपूर को आशिकी में कास्ट किया। आशइकी 2 एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म साबित होने वाली है। मेरे शब्द आप मार्क कर लीजिये।" साथ ही शक्ति कपूर ने फिल्म के म्यूसिक डायरेक्टर जीत गांगुली, मिथुन और अंकित तिवारी की भी तारीफ करते हुए कहा "फिल्म का संगीत रॉकिंग है। भारत के लगदभग 60 प्रतिशत लोग फिल्म के गानों के अपने मोबाइल की रिंगटोन बनाकर चल रहे हैं। मुझे यूएस, लंदन, और रशिया से फोन आ रहे हैं कि आशिकी 2 एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म होगी।"

इसी के साथ ही शक्ति कपूर के बेटे सिद्धार्थ भी संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बारे में शक्ति कपूर ने कहा "ये लोग काफी मेहनत कर रहे हैं। मैंने कभी भी किसी निर्माता को फोन करके नहीं कहा कि वो मेरे बच्चों को कास्ट करें। मेरे बच्चों ने खुद ही अपने ऑडीशन दिये और यहां तक पहुंचे हैं।"


Click it and Unblock the Notifications