तुमको चाचा कहें या मौसी.. दमन अंकल की लचकती कमरिया देख कंफ्यूज हुआ यूजर, चंकी चाट मसाला पर...

Daman S Choudharry Troll- सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक शख्स काफी छाया हुआ है। कभी बीच पर तो कभी घर के अंदर इस शख्स का डांस वायरल होता रहता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं दमन एस चौधरी की जो कि इंस्टाग्राम पर दमन डायरीज के नाम से मशहूर हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो गाने पर नहीं बल्कि 'चंकी चाट मसाला' वाले विज्ञापन पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को दमन ने नहीं बल्कि एक यूजर ने साझा किया है जिसका नाम rockysharma07 है।
इस यूजर के द्वारा दमन एस चौधरी को रोस्ट किया जा रहा है। डांस देखने के बाद इस यूजर ने कहा, ''ये मसाला आप पर गलत असर कर रहा है, बहुत उल्टा असर हो रहा है। हम आपको चाचा बोलें ये मौसी हमको समझ में ही नहीं आता है।''
इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''रिएक्शन कर गया है मसाला भाई।'' एक ने लिखा, ''पापा की परी है ये।'' एक ने लिखा, ''ये तो चाट मसाला लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''ऊपर से चाचा...अन्दर से मौसी।''
एक ने लिखा, ''कितना प्यारा बोलते हो आप रॉकी जी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। लोगों का कहना है कि वो अपनी मस्ती में हैं और उनको किसी से कुछ मतलब नहीं है। इन अंकल का नाम दमनदीप सिंह चौधरी है और उनके वीडियो सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाते हैं।
इसके पहले भी कई लोग सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। कुछ समय पहले जेंट्स ब्रा पहनकर दमन ने बीच पर काफी सेक्सी डांस किया था। उस वक्त लोगों का कहना था कि उनके अंदर एक महिला साफ साफ नजर आती है। जिस तरह से वो कमर लचकाते हैं और डांस मूव्स दिखाते हैं वो काफी ज्यादा मजेदार लगता है।


Click it and Unblock the Notifications