ट्यूबलाइट टैक्स फ्री किए जाने पर सलमान का दिलचस्प जवाब..
सलमान खान ने ट्यूबलाइट को टैक्स फ्री किए जाने के सवाल पर बड़ा मजेदार जवाब दिया है।
फैन्स का लंबे समय का इंतजार खत्म हुआ और सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट आखिरकार रिलीज हुई। फिल्म को दर्शक जरूर बहुत पसंद कर रहे हैं लेकिन क्रिटिक्स ने फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया। सलमान खान हमेशा कहते भी आए हैं कि उन्हें क्रिटिक्स और रिव्यू में ज्यादा विश्वास नहीं है। सलमान खान की फिल्म के बारे में पिछले दिनों कहा जा रहा था कि इसे टैक्स फ्री कर देना चाहिए।
इस पर जब सलमान खान से सवाल किया तो उन्होंने बड़ा मजेदार जवाब दिया। जी हां सलमान खान ने कहा कि "होनी तो चाहिए टैक्स फ्री। सभी अच्छी फिल्मों को टैक्स फ्री करना चाहिए लेकिन अगर सभी फिल्में टैक्स फ्री हो जाएंगी तो सरकार को मनोरंजन कर कैसे मिलेगा? सरकार को भी पैसों की जरूरत होती है। हमें सरकार के बारे में भी तो सोचना चाहिए ना? टैक्स अच्छी चीज है लेकिन ज्यादा नहीं होना चाहिए।"

सलमान खान हमेशा अपने सिंपल और ईमानदारी से कमेंट देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बार फिर ऐसी ही बात की जो वाकई सच है कि मनोरंजन कर और सरकार के फायदे की वजह से फिल्म का टैक्स फ्री किया जाना सही नहीं है।सलमान खान की ट्यूबलाइट कर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
आपको बता दें कि फिल्म ने पहले 21.15 करोड़ की कमाई की है। ठंढी शुरूआत के बावजूद कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ट्यूबलाइट के बारे में उम्मीद की जा रही है कि लंबे वीकेंड में फिल्म अच्छी कमाई करेगी।


Click it and Unblock the Notifications











