रेखा के साथ लौट रहे हैं बिहारी बाबू

By Staff
रेखा के साथ लौट रहे हैं बिहारी बाबू

दुर्गेश उपाध्याय

बीबीसी संवाददाता, मुंबई

हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्न सिन्हा पर्दे पर एक बार फिर रेखा के साथ नज़र आएँगे.

लगभग बीस साल पहले 'ख़ून भरी माँग' में साथ दिखी ये जोड़ी उसके बाद पहली बार साथ आ रही है और इस बार दोनों एक रोमांटिक कॉमेडी कर रहे हैं.

फ़िल्म का नाम है 'आज फिर जीने की तमन्ना है' जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा यानी शॉटगन मुख्य भूमिका में हैं जबकि रेखा की भूमिका भी चुनौतीपूर्ण बताई जा रही है.

फ़िल्म पूरी हो चुकी है और जल्दी ही दर्शकों के बीच होगी. फ़िल्म के पूरा होने के मौक़े पर मुंबई में एक पार्टी आयोजित की गई.

इस मौक़े पर शत्रुघ्न सिन्हा सपरिवार मौजूद थे और रेखा एक बार फिर उसी ख़ूबसूरती के साथ नज़र आईं.

भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तक रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा से जब ये पूछा गया कि सक्रिय राजनीति में रहते हुए फ़िल्मों के लिए वह समय कैसे निकाल पाते हैं तो उनका जवाब था, "मैं दो बार राज्य सभा में रहा और फिर लोकसभा में गया. इस बीच में मुझे जो भी ख़ाली वक़्त मिला उसका इस्तेमाल मैंने इस फ़िल्म के लिए कर लिया."

वैसे इस फ़िल्म के लिए शत्रुघ्न के समय निकाल पाने की एक और वजह है और वो वजह हैं उनकी पत्नी पूनम सिन्हा. दरअसल पूनम सिन्हा ही इस फ़िल्म की निर्माता भी हैं.

'ख़ूबसूरत रेखा'

शत्रुघ्न सिन्हा और रेखा की जोड़ी अब से बीस साल पहले यानी 1988 में राकेश रोशन की फिल्म 'ख़ून भरी माँग' में एक साथ नज़र आई थी.

और इस फिल्म के बारे में बिहारी बाबू कहते हैं, "एक तो कहानी बड़ी ज़ोरदार थी, दूसरा मेरी पत्नी इस फिल्म का निर्माण कर रहीं थीं. इसके अलावा इस फ़िल्म में मुझे ख़ूबसूरत रेखा जी के साथ काम करने का मौका मिल रहा था तो मैं ना नहीं कर सका."

रेखा के अभिनय की तारीफ़ करते हुए शॉटगन ने कहा कि समय के साथ उनके अभिनय में निखार आया है.

'आज फिर जीने की तमन्ना है' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन किया है जाने-माने थिएटर पर्सनालिटी रमेश तलवार ने.

रमेश तलवार का नाटक 'पति पत्नी और मैं' काफी चर्चित रहा है. उन्होंने नब्बे के दशक में साहिबाँ नाम की फ़िल्म भी निर्देशित की थी, जिसमें माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और ऋषि कपूर ने अभिनय किया था.

अब उनकी इस नई फ़िल्म में रेखा और शॉटगन की जोड़ी एक लंबे समय बाद एक साथ दिखेगी और ऐसे में उम्मीद यही की जा रही है कि सशक्त अभिनय के धनी इन कलाकारों की जोड़ी दर्शकों का जम कर मनोरंजन करेगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X