बिन मूंछों के बिहारी बाबू

By Staff
बिन मूंछों के बिहारी बाबू

शत्रुघ्न सिन्हा फ़िल्म 'रक्त चरित्र' में दिवंगत एन टी रामाराव का किरदार अदा कर रहे हैंमशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी ख़ास तरह की मूंछों के लिए विख्यात हैं. 70 और 80 के दशक में संवाद अदायगी के साथ-साथ अपनी मूंछों के लिए भी शत्रुघ्न सिन्हा ने ख़ासी लोकप्रियता हासिल की.

अब अपने फ़िल्मी करियर में वो पहली बार किसी फ़िल्म में बिना मूंछों के नज़र आ रहे हैं, और ये फ़िल्म है रामगोपाल वर्मा की 'रक़्त चरित्र'.फ़िल्म के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं, "मैं बहुत लंबे वक़्त के बाद दर्शकों के सामने आ रहा हूं, तो मुझे लगा कि अपने आपको नए अंदाज़ में मुझे दर्शकों के सामने प्रस्तुत करना चाहिए. इस वजह से मैं इस फ़िल्म में बिना मूंछों के दिखूंगा. उम्मीद करता हूं कि लोगों को मेरा ये अंदाज़ पसंद आएगा."

दिलचस्प बात तो ये है कि हालिया रिलीज़ फ़िल्म 'दंबग' में अभिनेता सलमान ख़ान पहली बार मूंछों में नज़र आए थे, जिसमें शत्रुघ्न की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की.फ़िल्म 'रक्त चरित्र' में शत्रुघ्न सिन्हा आंध्रप्रदेश के बेहद लोकप्रिय दिवंगत अभिनेता-राजनेता एन टी रामाराव का किरदार अदा कर रहे हैं. इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने इशारों ही इशारों में अपनी ख़ुद की तारीफ़ भी कर डाली.

वो बोले "एन टी रामाराव का किरदार लार्जर दैन लाइफ़ है. रामगोपाल वर्मा को लगा कि इसके लिए किसी ऐसे कलाकार को लेना चाहिए जिसका व्यक्तित्व भी लार्जर दैन लाइफ़ हो. इसी वजह से उन्होंने मुझे चुना और मुझे लगता है कि मैंने बख़ूबी अपने काम को अंजाम दिया है." शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि वो ख़ुद दिवंगत एन टी रामाराव से कई बार मिल चुके थे, और रामाराव उन्हें बेहद पसंद करते थे.

फ़िल्म के निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने भी बीबीसी से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा की जमकर तारीफ़ की. वर्मा के मुताबिक़ मंछे हटाने का आइडिया ख़ुद शत्रुघ्न सिन्हा का था.

फ़िल्म में विवेक ओबेरॉय मुख्य भूमिका में हैं. शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में विवेक कहते हैं "वे बेहतरीन अभिनेता और उससे भी बेहतर इंसान हैं. सेट पर उनके शॉट के वक़्त मैं अभिभूत हो जाता था. शूटिंग के दौरान शत्रु अंकल ने मुझे बहुत प्यार दिया."

फ़िल्म 'रक्त चरित्र' आंध्र प्रदेश के राजनेता परिताला रविंद्र के जीवन पर आधारित है. फ़िल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी बनाई गई है. ये 22 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X