शॉर्टकट रोमियो नील की फ्लॉप लिस्ट में शामिल

नील नितिन मुकेश की फिल्म शॉर्टकट रोमियो भी नील की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती नज़र आ रही है। अभी तक नील नितिन मुकेश ने जितनी भी फिल्में की हैं उन सभी में नील नितिन की एक्टिंग की तारीफ हुई है लेकिन जहां तक शॉर्टकट रोमियो की बात है तो इसबार नील ने शायद से गलत फिल्म साइन कर ली है और इस बार भी नील का करियर नुकसान में जाने वाला है। नील नितिन मुकेश के साथ ही अमीषा पटेल ने भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है लेकिन इसके बावजूद शॉर्टकट रोमियो में उन सभी चीजों की कमी है जो कि किसी फिल्म की सक्सेस के लिए जरुरी है।

अमीषा पटेल ने शॉर्टकट रोमियो में सक्सेस पाने का शॉर्टकट तरीका अपनाया है जिस्म की नुमाइश करके और इंटिमेट सीन्स देकर। लेकिन अमीषा का ये शॉर्टकट उनके किसी काम नहीं आया। फिल्म में नील नितिन मुकेश ने भी जमकर इंटिमेट सीन्स दिये हैं अमीषा के साथ लेकिन नील का ये तरीका इस फिल्म में उन्हें बाकी एक्टरों के सामने टिकने के लिए मदद नहीं कर पाया। लेकिन इसके बावजूद नील के फैन्स ने शॉर्टकट रोमियो को जरुर देखा और फिल्म की तारीफ भी की है।

Shorcut Romeo Neil Nitin Mukesh another flop

शॉर्टकट रोमियो का बॉक्स ऑफिस रिस्पॉंस क्या होगा ये तो कल ही पता चलेगा लेकिन अभी फिल्हाल के लिए तो शॉर्टकट रोमियो फिल्म का शुरुआती कलेक्शन काफी खराब जाता नज़र आ रहा है। फिल्म की कहानी कई जगह थोड़ा कंफ्यूज करती है। लेकिन नील नितिन मुकेश की एक्टिंग ने फिर भी शॉर्टकट रोमियो को एक लेवल पर रखा है जहां फिल्म भले ही ना चले लेकिन लोग फिल्म को देखने जाएंगे जरुर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X