'शॉर्टकट रोमियो' से बदलेगा नील-अमीषा-पूजा का वक्त?

एक बार फिर से अभिनेता नील नितिन मुकेश की फिल्म 'शॉर्टकट रोमियो' चर्चा में हैं। फिल्म के दो गाने आज कल म्यूजिक चैनलों पर धूम मचा रहे हैं। नील को खूब लटकों-झटकों के साथ भी गानों में देखा जा रहा है तो वहीं फिल्म की अभिनेत्रियां पूजा गुप्ता और अमीषा पटेल भी काफी बोल्ड अंदाज में फिल्म के ट्रेलर में नजर आ रही हैं।

सूसी गणेश के निर्देशन में बनी फिल्म 'शॉर्टकट रोमियो' तमिल की हिट फिल्म 'थिरूटू पायले'की रीमेक है। फिल्म के लिए तीनों ही कलाकारों ने ऐड़ी चोटी का दम लगा दिया है। पूजा, अमीषा ने नील के साथ गजब के इंटिमेंट सींस दिये हैं। फिल्म के प्रोमो देखकर अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है कि फिल्म में दोनों में किसने ज्यादा हॉट सीन दिये हैं तो वहीं नील की क्या ही बात की जाये।

एक हीरो के तौर पर वह जितना भी एक्सपोज कर सकते थे और बोल्ड हो सकते थे, वह उन्होंने किया है। नील की पिछली दोनो रिलीज फिल्म डेविड और 3 जी ने बॉक्सऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा था तो वहीं दूसरी ओर अमीषा और पूजा दोनों को बॉलीवुड में अपना अस्तित्व बचाने के लिए एक हिट फिल्म की जरूरत हैं। ऐसे में तीनों ने ही फिल्म में वह सब कुछ किया है जो कि उन्हें बॉक्सऑफिस पर हिट करा सकता है।

देखते हैं कि तीनों में किसकी किस्मत का सितारा 'शॉर्टकट रोमियो' से बदलता है। फिलहाल फिल्म 21 जून को रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X