शूटआउट एट वडाला ट्विटर रिव्यू

संजय गुप्ता की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' फिल्म को लोगों ने काफी अच्छे कमेंट्स दिये हैं। शूटआउट एट वडाला फिल्म की रिलीज के पहले ही दिन ही सिनेमाहॉल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने फिल्म को देखने के बाद जॉन अब्राहम, अऩिल कपूर, तुषार कपूर और मनोज बाजपेयी सभी की जमकर तारीफ की है। सभी का कहना है कि जॉन अब्राहम के करियर की ये बेहतरीन फिल्म है। फिल्म में तुषार कपूर और मनोज बाजपेयी की एंट्री काफी धमाकेदार है। साथ ही फिल्म के डायलॉग्स भी काफी बेहतरीन हैं।

शूटआउट एट वडाला फिल्म में तीन आइटम सॉंग हैं लेकिन तीनों में से सन्नी लियोन पर शूट किया गया आइटम सॉंग लैला तुझे लुट लेगी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सभी ने इस गाने की जमकर तारीफ की है। साथ ही संजय गु्प्ता के निर्देशन को भी सभी ने पसंद किया है। कई फिल्मी सितारों ने भी शूटआउट एट वडाला की तारीफ की है जिसमें रवीना टंडन भी शामिल हैं। फिल्म को देखते समय सिंगल स्क्रीन्स पर तो जमकर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।

शूटआउट एट वडाला फिल्म के साथ ही दिबाकर बैनर्जी, जोया अख्तर, करन जौहर और अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे टॉकीज भी रिलीज हुई है लेकिन बॉम्बे टॉकीज और शूटआउट एट वडाला दोनों ही फिल्मों का टेस्ट काफी अलग है। एक फिल्म बॉलीवुड के 100 साल पूरे होने के जश्न में बनाई गयी है तो दूसरी फिल्म मुंबई के एक डॉन मान्या सुर्वे के साथ पुलिस के हुए पहले शूटआउट के रियल वाक्ये पर आधारित है। आइये जानते हैं शूटआउट एट वडाला फिल्म को लेकर ट्विटर पर लोगों की क्या राय आ रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X