शूटआउट.. की सक्सेस में झूमे सितारे

बीते शुक्रवार को सिल्वर स्क्रीन पर एकता कपूर निर्मित फिल्म शूटआउट एट वडाला रिलीज हुई है। फिल्म ने मात्र तीन दिन में ही 30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है तो वहीं समीक्षकों की नजर में भी फिल्म अच्छी साबित हुई है जिसकी वजह से फिल्म की पूरी टीम काफी खुश है।

निर्देशक संजय गुप्ता की मेहनत से खुश होकर एकता कपूर ने शूटआउट की पूरी टीम को पार्टी दी जिसमें पूरी टीम और बॉलीवुड के चर्चित चेहरे भी शामिल हुए। लंबे अरसे बाद सफल फिल्म का स्वाद चखे तूषार कपूर और जॉन अब्राहम इस मौके पर खासे खुश नजर आ रहे थे जिसकी वजह से वो पार्टी को काफी इंज्वाय करते नजर आये।

तो वहीं फिल्म के आयटम नंबर लैला से कहर बरपाने वाली सन्नी लियोन ने एकता कपूर को थैक्स कहा जिन्होंने उनसे आयटम नंबर करने को कहा था। सन्नी को लगता है कि अब उनकी आने वाली फिल्म रागिनी एमएमएस को भी पब्लिक कबूल लेगी।

बॉक्सऑफिस रिपोर्ट के आंकलन की माने तो फिल्म अगर इसी तरह का बिजनेस करती रही तो इस हफ्ते वो आसानी से 50 करोड़ का बिजनेस कर लेगी।

आईये आपको दिखाते हैं शूटआउट एट वडाला की सक्सेस पार्टी की तस्वीरें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X