3 मई को पर्दे पर शूटआउट एट वडाला
संजय गुप्ता की बहुचर्चित और बहुप्रतिक्षित फिल्म शूटआउट एट वडाला अब 1 मई की जगह 3 मई को रिलीज होगी। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन रिलीज होगी लेकिन नहीं अब यह फिल्म 3 मई को रिलीज होगी।
अस्सी के दशक की सजीव घटना पर आधारित यह फिल्म इसलिए तीन मई को रिलीज होने जा रही है क्योंकि इस दिन हिंदी सिनेमा अपने सौ साल पूरे कर रहा है। इसी को देखते हुये शूट आउट एट बडाला के निर्माताओं ने फिल्म के प्रदर्शन की तिथि एक मई के स्थान पर तीन मई निर्धारित की है। संजय गुप्ता की इस फिल्म में जॉन अब्राहम गैंगेस्टर मान्या सुर्वे के किरदार में हैं।
टपोरी छाप लेकिन खतरनाक गैंगस्टर की भूमिका निभाने वाले जॉन ने कहा कि यह रोल काफी चुनौती पूर्ण है। जिसे देखकर हर कोई कहेगा यह तो कोई नया जॉन है जिससे हम पहले कभी नहीं मिले। जॉन ने कहा कि मुझे यह रोल निभाने में बहुत मजा आया।फिल्म को संजय गुप्ता निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में जॉन के अलावा अनिल कपूर, मनोज वाजपेयी, तुषार कपूर, सोनू सूद और कंगना रनौत भी है। फिल्म में तीन आयटम नंबर है, प्रियंका का बबली बदमाश, और सन्नी का लैला सांग काफी लोकप्रिय हो गया है। लैला वाले आयटम सांग में जॉन ने अमिताभ बच्चन के हि ट नंबर जुम्मा-चुम्मा के डांस स्टेप और स्टाइल को कॉपी किया है।


Click it and Unblock the Notifications
