रेखा-स्मिता को फॉलो करती हैं कंगना रनाउत

फिल्म 70-80 के दशक की है इसलिए फिल्म में कंगना का लुक भी ऐसा होना चाहिए इसलिए कंगना ने स्मिता पाटिल और रेखा के लुक को फालो करने की कोशिश की है। यह बात खुद कंगना ने कही है।
कंगना का कहना है कि एक तो वो रेखा-स्मिता की बहुत बड़ी फैन है, दूसरा स्मिता खुद मराठी थीं और मेरा किरदार भी एक मराठी लड़की का है इसलिए मैंने स्मिता जी को चुना और दूसरा यह कि मुझे लोग रेखा जी से मिलवाते हैं इसलिए मैनें रेखा जी को फालो करने की कोशिश की है।
आपको बता दें कि फिल्म तनु वेड्स मनु में भी कंगना रनाउत ने रेखा को फॉलो करने की कोशिश की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी, देखते हैं इस बार कंगना क्या धमाल करती हैं?


Click it and Unblock the Notifications