ट्विटर पर छाया है 'मुंबई का नया बाप' मान्या सुर्वे
जॉन अब्राहम की फिल्म शूटआउट एट वाडला का ट्रेलर रिलीज हुआ है और इस ट्रेलर में जॉन अपने 8पैक्स बॉडी को दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं जॉन के इसी सेक्सी लुक ने लोगों को पागल कर रखा है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ अनिल कपूर, कंगना रानावत, मनोज बाजपेयी और सोनू सूद भी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है संजय गुप्ता ने। इस ट्रेलर को देखने के बाद से ही ट्विटर पर लोगों ने जॉन अब्राहम की बॉडी और उनके लुक की तारीफ करनी शुरु कर दी है। निया शाहदाद ने लिखा "पहली बार मैं जॉन अब्राहम के लिए फिल्म देखना चाहता हूं। मान्या सुर्वे बहुत ही प्रभावित कर रहे हैं।"
लोगों से जब पूछा गया कि क्या शूटआउट एट वाडला में जॉन का लुक उन्हें कैसा लगा तो सभी का एक ही जवाब था कि बेहतरीन। शूटआउट एट वाडला में जॉन अब्राहम बिना शर्टलेस के डॉन बने हैं और कहा जा रहा है कि वो पहले डॉन होंगे जो कि शर्टलेस लोगों के सामने आएंगे। सजय गुप्ता ने कहा की फिल्म को वास्तिवकता से जोड़ने के लिए उन्होंने काफी रिसर्च की और जो भी साक्ष्य मिले उनमें से जो उन्हें सच लगे उन्होंने अपनी फिल्म में डाल दिये हैं।


Click it and Unblock the Notifications












