अब लो...अमिताभ के ठुमके के नाम आयटम नंबर
अमिताभ बच्चन अपने आप में एक संपूर्ण किताब हैं। जिनके हर पन्ने पर हर एक नई कहानी लोगों के लिए प्रेरणा बन जाती है। जहां हिंदी सिनेमा के सौ साल पूरे होने पर बनने वाली फिल्म बांबे टॉकिज में अमिताभ खुद के रोल को जी रहे हैं वहीं दूसरी ओर निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता ने अपनी आने वाली फिल्म शूटआउट एट वाडला के दोना आयटम नंबरों को अमिताभ को समर्पित कर दिया है।
संजय गुप्ता ने कहा है कि उनकी फिल्म के दोनों आयटम नंबर जिनके बोल हैं क्रमश: बदमाश बबली और लैला तेरी लेगी.. के डांस स्टेप्स अमिताभ बच्चन के हिट नंबरों सारा जमाना हसीनों की दीवाना और जुम्मा चुम्मा दे दे... की कॉपी है।
संजय ने कहा कि पिछले जमाने के दोनो गाने बेहतरीन और हिट नंबर्स हैं। उन्हीं को फॉलो करने की कोशिश हमने फिल्म में की हैं, जिसे प्रियंका चोपड़ा और सन्नी लियोन ने बखूबी अंजाम दिया है। लोगों को गाना पसंद आया इस बात के लिए हम लोगों का धन्यवाद करते हैं।
मालूम हो कि संजय गुप्ता निर्देशित फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में जॉन अब्राहम, कंगना रनोट, अनिल कपूर, रोनित रॉय, मनोज वाजपेयी, तुषार कपूर, सोनू सूद, महेश मांजरेकर और सिद्धांत कपूर लीड रोल कर रहे हैं।फिल्म में पहली बार प्रियंका चोपड़ा और सन्नी लियोन ने आयटम नंबर किया है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। फिल्म एक मई को रिलीज होगी। संजय गुप्ता के मुंह से अपनी तारीफ यूं सुनकर सही में सदी के महानायतक अमिताभ बच्चन फूले नहीं समा रहे होंगे। वाकई में यह बड़ी बात है कि अमिताभ का ठुमका भी आयटम नंबरों के लिए प्रेरणा बन गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications
