3 मई को पर्दे पर दाऊद के दुश्मन की कहानी

आप सोच रहे होंगे कि हम क्या बात कर रहे हैं तो दोस्तों यही सही बात है क्योंकि संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला गैंगस्टर मान्या सुर्वे की कहानी है जो डॉन दाऊद इब्राहिम का कट्टर दुश्मन था। मन्या सुर्वे का एनकाउंटर उस समय के एसीपी इसाक बागवन ने किया था, यह बात अस्सी के दशक की है। जिसे पर्दे पर लेकर आ रहे हैं संजय गुप्ता । देखते हैं कि लोग इस सजीव कहानी को कितना पसंद करते हैं।

मालूम हो कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम गैंगेस्टर मान्या सुर्वे के किरदार में हैं, फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं तो निर्देशक संजय गु्प्ता हैं। फिल्म के गानों ने लोगों के मन इसके प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन रिलीज होगी लेकिन नहीं अब यह फिल्म 3 मई को रिलीज होगी।

टपोरी छाप लेकिन खतरनाक गैंगस्टर की भूमिका निभाने वाले जॉन ने कहा कि यह रोल काफी चुनौती पूर्ण है। जिसे देखकर हर कोई कहेगा यह तो कोई नया जॉन है जिससे हम पहले कभी नहीं मिले। जॉन ने कहा कि मुझे यह रोल निभाने में बहुत मजा आया।

फिल्म में तीन आयटम नंबर है, प्रियंका का बबली बदमाश, और सन्नी का लैला सांग काफी लोकप्रिय हो गया है। लैला वाले आयटम सांग में जॉन ने अमिताभ बच्चन के हि ट नंबर जुम्मा-चुम्मा के डांस स्टेप और स्टाइल को कॉपी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X