..................... Shootout At Wadala gets A certificate from censor Board, अब शूटआउट एट वडाला की लैला तेरी लेगी नहीं तुझे लुट लेगी - Hindi Filmibeat

अब शूटआउट एट वडाला की लैला लेगी नहीं लुटैगी!

संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला को सेंसर बोर्ड की तरफ से ए सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म के कुछ डायलॉग्स पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई है और साथ ही फिल्म की लैला यानी सन्नी लियोन के आइटम सॉंग की लिरिक्स जिसमें लैला तेरी ले लेगी है को बदल कर लैला तुझे लुट लेगी करने को भी कहा है। शूटआउट एट वडाला फिल्म में किसी भी सीन को काटा नहीं गया है और ना ही फिल्म के गानो में से कुछ लाइनें हटाने को कहा गया है। सिर्फ कुछ शब्दों में हेर फेर करने को कहकर सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है। संजय गुप्ता को इस बात की खुशी है कि उनकी फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है क्योंकि वो पहले ही जानते थे कि शूटआउट एट वडाला को ए सर्टिफिकेट मिलेगा और यही हुआ।

शूटआउट एट वडाला आजकल और भी चर्चा में हैं जबसे फिल्म में जॉन अब्राहम और कंगना रानावत के बीच इंटिमेट सीन्स शूट होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि जॉन अब्राहम और कंगना रानावत के बीच हाल ही में कुछ इंटिमेट सीन्स शूट किये गये हैं। इन सीन्स में कंगना और जॉन के बीच की कमैस्ट्री काफी बेहतरीन लग रही है। पहली ही फिल्म में सन्नी लियोन के आइटम सॉंग को लेकर काफी चर्चा हो रही थी और अब कंगना और जॉन के इंटिमेट सीन्स के बारे में जानने के बाद तो लोग और भी ज्यादा फिल्म देखने के लिए उत्सुक हो गये हैं।

शूटआउट एट वडाला फिल्म में और भी कई सारे मसाले डाले गये हैं ताकि फिल्म लोगों को पसंद आए। शूटआउट एट वडाला फिल्म में पहली बार सन्नी लियोन और प्रिंयका चोपड़ा आइटम सॉंग कर रही हैं। इससे पहले कभी भी प्रियंका चोपड़ा ने कोई आइटम सॉंग नहीं किया है। दूसरी तरफ शूटआउट एट वडाला फिल्म और भी चर्चा में इसलिेए आई क्योंकि कहा गया कि कंगना रानावत फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले रही हैं क्योंकि वो निर्माताओं से नाराज हैं।

शूटआउट एट वडाला से जुड़ी कुछ और बातें जानने के लिेए पढिये स्लाइइड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X