'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता पर केस दर्ज

आपको बता दें कि फिल्म 2007 में आई 'शूटआउट एट लोखंडवाला' का सीक्वल है 'शूटआउट एट वडाला'। जिसमें अभिनय जॉन अब्राहम और कंगना रनाउत निभा रहे हैं। एकता कपूर और शोभा कपूर इस फिल्म की सह-निर्माता हैं और इसमें अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, कंगना रानाउत, तुषार कपूर और सोनू सूद की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होनी है।
उधर, बुधवार को मुंबई में फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' को बड़े भव्य अंदाज में लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म में गैंगस्टर मान्या सुर्वे का रोल कर रहे जॉन एब्राहम और सुर्वे का एनकाउंटर करने वाले इसहाक बागवां का किरदार कर रहे अनिल कपूर भी पहुंचे। फिल्म हुसैन जैदी की किताब पर है और इसमें दाऊद इब्राहिम से प्रेरित किरदार सोनू सूद निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications