शूटआउट ने बर्बाद किया कंगना का जन्मदिन
बॉलीवुड की प्यारी सी अदाकारा कंगना रनाउत को जन्म दिन की हार्दिक बधाई। अरे ये क्या आज बर्थडे के दिन कंगना के नाराज़ होने की खबरें? अरे भाई किसकी वजह से कंगना इतनी नाराज हुई हैं? ऐसे तमाम ट्वीट्स कंगना के फैन्स इस समय कर रहे हैं, क्योंकि जिस समय उनकी फेवरेट ऐक्ट्रेस के लिये बधाईयों भरे संदेश आने चाहिये, उस समय उनकी नाराजगी की खबरें आ रही हैं। सच पूछिए तो ऐसी खबरों ने कंगना का बर्थडे बर्बाद करके रख दिया।
हुआ यूं कि कंगना आने वाली फिल्म शूटआउट एट वाडला के सेट पर गईं, तो उन्होंने देखा कि एक नहीं तीन-तीन अन्य अभिनेत्रियां फिल्म के लिये गीत कर रही हैं। उनके नाम थे प्रियंका चोपड़ा, सन्नी लियोन और सोफी चौधरी। कंगना के करीबी की मानें तो उन्हें यह देख कर बहुत बुरा लगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि हो सकता है वो अब इस फिल्म को प्रोमोट ही न करें।
ये तो रही कल तक की बात, आज जब कंगना का जन्म दिन है, तो उनसे हर कोई एक ही सवाल पूछ रहा है। वो शूटआउट की वजह से क्यों गुस्से में हैं। कोई पूछ रहा है क्या वो वाकई में नाराज हैं तो कोई उनकी नाराजगी की असली वजह पूछ रहा है।
खैर चलिये हम क्यों कंगना को जन्म दिन की बधाई देने में पीछे रहें। बुधवार को कंगना 26 साल की पूरी हो गईं। इस छोटी सी उम्र में कंगना ने कई बड़ी और अच्छी फिल्में दीं। जिनके बारे में आप सभी जानते होंगे। अब अगर एक नजर उनकी आने वाली फिल्मों पर डालें तो सबसे पहले आनी है आई लव एनवाई, उसके बाद शूटआउट एट वाडला, कृष 3, रज्जो, रिवॉल्वर रानी और क्वीन।


Click it and Unblock the Notifications












