क्या हैं अमिताभ.. 72 साल के बूढ़े या 22 साल के जवान?
उन्होंने कहा, "जब वह सेट पर आते थे, हर बार ऊर्जा का स्तर कई गुना बढ़ जाता था। उनका ऊर्जा स्तर 22 साल के युवा जितना है। समझ में ही नहीं आता था कि उन्हें 72 साल का बूढ़ा कहूं या फिर 22 साल का जवान बोलूं।
Did You Know: हनी सिंह के इंटरनेट फैंस की संख्या 2 करोड़ 45 लाख 16 हजार 48 है
हनी सिंह ने कहा कि बिग बी के लिए सही शब्दों के चयन को लेकर उन्हें काफी सावधानी रखनी पड़ी। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत सतर्क रहना पड़ा। युवा कलाकारों के लिए अनौपचारिक चलन के शब्दों का प्रयोग ठीक है। लेकिन बिग बी सितारों के सितारे हैं। ऐसे में उन्हें चलताऊ भाषा वाले गाने पर कैसे थिरका सकता था।
फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' के गाने के बारे में हनी ने कहा, "हमारे गाने में बहुत मस्ती है। बच्चन साहब को युवाओं के साथ मस्ती करना पसंद है। लेकिन पहली बार के लिए मुझे आत्म-सेंसरशिप का अभ्यास करना पड़ा क्योंकि यह बच्चन साहब और बच्चों की फिल्म के लिए था।" गाने की शूटिंग दो दिन में पूरी हुई और शूटिंग खत्म होने के बाद हनी सिंह और उनकी टीम ने सेट पर पार्टी की।
हनी सिंह ने बताया, "हमने बड़ा सा केक मंगाया जिस पर लिखा था 'थैंक यू, मिस्टर अमिताभ बच्चन और गाने के अंत में हमने अच्छी पार्टी की। जो उनके साथ एक बार काम करता है, वह बार-बार उनके संग काम करना चाहता है। हनी ने कहा कि ऊपरवाले ने चाहा तो मैं बहुत जल्द फिर से अमिताभ संग काम करूंगा।
Did You Know: साल 2013 के टॉप फाइव सिंगरों में से एक थे गायक हनी सिंह। इन्हें टॉप फाइव में चौथी पोजिशन मिली थी। हनी सिंह का पूरा नाम हिर्देश सिंह है। पिछले साल इनका गाया लुंगी डांस गीत सबसे ज्यादा हिट हुआ। फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का यह गीत गए साल में सबसे ज्यादा पब- डिस्को और पार्टियों में बजा था। पार्टी ऑल नाईट ( बॉस ) सनी सनी, ए बी सी डी (यारियां ) आदि 4-5 गीत गाकर ही हनी लगातार आगे बढ़ रहे हैं उनके गीतों को देखने वालों की संख्या लगभग 2 करोड़ 45 लाख 16 हजार 48 के करीब है।


Click it and Unblock the Notifications












