स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग शुरु, टाइगर श्रॉफ ने शेयर की तस्वीर
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की शूटिंग शुरु कर दी गई है और इसकी जानकारी खुद टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर दी है। बता दें कि हाल ही में टाइगर की फिल्म बागी 2 रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया और अभी भी मचा रही है।
आपको बता दें कि जब से टाइगर श्रॉफ के बारे में ये ऐलान हुआ था कि वो फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में नजर आने वाले है तो लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हुआ था। बता दे कि ये फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वेल है जो कि 5 साल पहले रिलीज हुई थी।
फिल्म में चंकी पांडे की भतीजी अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। इस फिल्म मे आपको वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट देखने को मिले थे जिन्होने इस फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिलहाल टाइगर कैसे स्टूडेंट साबित होते है ये तो समय ही बताएगा।



Click it and Unblock the Notifications