SHOOT PICS: गंगाजल 2 में प्रियंका चोपड़ा का ज़ोरदार एक्शन!
[बॉलीवुड समाचार] प्रियंका चोपड़ा भोपाल पहुंच चुकी हैं और प्रकाश झा की फिल्म गंगाजल 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। प्रियंका चोपड़ा यहां फिल्म के एक सीन के लिए ज़ोरदार एक्शन सीन करती दिखीं। ये तस्वीरें उनके फैन्स ने ट्विटर पर शेयर की।

प्रकाश झा अपनी फिल्मों की शूटिंग भोपाल में ही करते हैं और इसीलिए प्रियंका चोपड़ा कुछ ही दिन पहले वहां पहुंची। अपना ये शेड्यूल पूरा करते ही वो बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा आभा माथुर का किरदार निभा रही हैं और इसे अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











