शुरू हुई अल्लू अर्जुन की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल की शूटिंग, फैंस से कहा...झुकेगा नहीं

 Allu Arjun

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' की शूटिंग आखिरकार शुरू हो चुकी है। पहले फिल्म 'पुष्पा 2 : द रुल' की शूटिंग पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में होने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब फिल्म की शूटिंग विशाखापत्तनम में शुरू हुई है। 'पुष्पा 2' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे लिखा और निर्देशन दोनों सुकुमार कर रहे हैं। 'पुष्पा : द राइजिंग' की सफलता ने अल्लू अर्जुन की शोहरत को सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि देशभर में फैला दिया था। अब इस फिल्म के सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

इसकी शूटिंग के सिलसिले में अल्लू अर्जुन विशाखापत्तनम पहुंच चुके हैं। बताया जाता है कि शनिवार से ही फिल्म शूटिंग फ्लोर पर जाएगी। अपने चहेते एक्टर को सामने पाकर फैंस में उत्साह का ठिकाना नहीं रहा। विशाखापत्तनम में एक्टर का स्वागत फूलों की बारिश के साथ किया गया।

फैंस ने बरसाये फूल : अभिवादन विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही अल्लू अर्जून ने अपनी गाड़ी का सन-रुफ खोल दिया और बाहर निकलकर फैंस और प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए वह आगे बढ़े। इस दौरान उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी और उनके लुक में 'पुष्पा' की झलक साफ दिखायी दे रही थी।

इस दौरान अल्लू अर्जून और उनकी गाड़ी पर लगातार फैंस फूल बरसाते रहे। अल्लू अर्जून की यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर उनके एक फैन पेज ने अपलोड की है। साल 2019 में जब फिल्म 'पुष्पा : द राइजिंग' बनायी गयी थी, उस समय फिल्म के मेकर्स में इसका सीक्वल बनाने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन फिल्म की जबरदस्त सफलता को देखते हुए मेकर्स ने बाद में फिल्म के सीक्वल 'पुष्पा 2 : द रुल' को अनाउंस किया।

पुष्पा 2 में भी होगी लाल चंदन की तस्करी : निर्देशक सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रुल' में भी अल्लू अर्जुन पुष्पा राज के किरदार में ही नजर आने वाले हैं। जो पुलिस की नाक के नीचे से जंगलों से कीमती लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी करता है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी।

वह फिल्म में श्रीवल्ली का किरदार निभाएंगी जो उन्होंने फिल्म 'पुष्पा : द राइजिंग' में भी निभाया था। लेकिन इस बार पुलिस की वर्दी में मलयालम स्टार फहाद फासिल नजर आने वाले हैं। चर्चा है कि 2023 के अंत या 2024 में यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Read more about: allu arjun rashmika mandanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X