स्वरा भास्कर ने शुरू की 'मिसेज फलानी' की शूटिंग, 9 अलग-अलग किरदार में आएंगी नजर

स्वरा भास्कर के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने अपनी अगली 'मिसेज फ़लानी' की शूटिंग आज छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में मुहूर्त शॉट के साथ हो गई। इस मौके पर स्वरा भास्कर, फिल्म के निर्देशक मनीष किशोर, रायपुर शहर के मेयर एजाज ढेबर और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य सलाहकार गौरव द्विवेदी ने भी अपनी विशेष मौजूदगी दर्ज कराई।
बता दें कि, स्वरा भास्कर 'मिसेज फलानी' में 9 विभिन्न तरह की भूमिकाएं निभाती नज़र आएंगी। फ़िल्म में अलग-अलग तरह की 9 कहानियां दिखाई जाएगी और हर एक कहानी में स्वरा भास्कर एक अलग अवतार में दिखाई देंगी। यह पहला मौका होगा जब स्वरा भास्कर किसी फिल्म में 9 अलग-अलग तरह के रोल निभाती नजर आएंगी।
'मिसेज फलानी' में एक साथ 9 किरदार करने को लेकर स्वरा भास्कर काफ़ी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा- 'अमूमन किसी कलाकर को किसी फ़िल्म फिल्म में डबल या ट्रिपल भूमिका निभाने का मौका मिलता है। मुझे एक ही फिल्म में 9 अलग तरह के किरदार करने को मौका मिल रहा है जो ख़ुद मेरे अविश्वसनीय सा है। उम्मीद है कि फिल्म के साथ-साथ आपको मेरे सभी किरदार भी पसंद आएंगे। मैं फ़िल्म की शूटिंग शुरू होने को लेकर जितनी उत्साहित हूं, मुझे फ़िल्म की रिलीज़ का भी उतनी ही बेसब्री से इंतज़ार है।'
'मिसेज फलानी' के निर्देशक मनीष किशोर एक ही फिल्म में 9 तरह की कहानियां को लेकर आने पर कहा- 'फ़िल्म की सभी कहानियां सामाजिक ताने-बाने में रची बसी हैं जिनके माध्यम से संदेश देने की भी कोशिश की गई है।' स्वरा भास्कर एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। ऐसे में हमें लगा कि क्यों ना हर एक कहानी में उन्हें एक किरदार दिया जाए। जब आप फिल्म देखेंगे तो आप समझ जाएंगे कि आखिर हमने यह फैसला क्यों लिया।'
बता दें कि, मनीष किशोर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले से कई मशहूर टीवी शोज़ का लेखन और निर्माण कर चुके हैं। शरमन जोशी अभिनीत 'काशी: इन सर्च ऑफ गंगा' के ज़रिए उन्होंने फिल्मी दुनिया में पदार्पण किया। उन्होंने इस फिल्म का लेखन और निर्माण दोनों किया था। पुलकित सम्राट और इसाबेल कैफ स्टारर फ़िल्म 'सुस्वागतम खुशामदीद' का लेखन और निर्माण भी मनीष किशोर ने ही किया है जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












