हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग शुरू, पोस्टर रिलीज के साथ हुई घोषणा
लॉकडाउन खत्म हो चुका है और धीरे धीरे बॉलीवुड भी अपनी राह पर लौट रहा है। जहां कुछ फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरु हो चुका है, वहीं कुछ फिल्मों की टीम शूटिंग के लिए निकल पड़ी रही है। इस दौरान कोरोना से सुरक्षित रहने के सभी नियमों का ख्याल रखा जा रहा है।
सैफ अली खान, जैकलीन फर्नाडीज़, यामी गौतम, अर्जुन कपूर और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग 4 नवंबर से शुरु कर दी गई है। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर के साथ शूटिंग की घोषणा की गई है। रमेश तौरानी के प्रोडक्शन और पवन कृपलानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को डलहौजी में शूट किया जा रहा है।

फिल्म 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दो दिनों पहले ही भूत पुलिस की पूरी स्टार कास्ट एक निजी विमान से डलहौजी पहुंचे थे। हाल ही में कोरोना से ठीक हुए अर्जुन कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। बहरहाल, फिल्म को बड़े पैमाने पर धर्मशाला, डलहौजी और पालमपुर में शूट किया जाएगा।
पवन कृपलानी ने इससे पहले राधिका आप्टे स्टारर साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'फोबिया' और चर्चित रही हॉरर फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का निर्देशन किया है। वहीं, भूत- पुलिस एक हॉरर- कॉमेडी, मसाले से भरपूर फिल्म है। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म टिप्स और 12 स्ट्रीट एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा बनाई जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












