..................... Shooting of Brahmastra Wrap Up Alia Bhatt and Ranbir Kapoor made a big announcement! पूरी हुई ब्रह्मास्त्र की शूटिंग, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कर डाला बड़ा ऐलान! - Hindi Filmibeat

पूरी हुई ब्रह्मास्त्र की शूटिंग, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कर डाला बड़ा ऐलान!

साल की शुरुआत होते ही फिल्मों की झड़ी लगी है और लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैँ। साल की शुरुआत होते ही आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है। अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में, निर्देशक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मुख्य सितारों के साथ तस्वीरें साझा कीं,

क्योंकि उन्होंने फिल्म के रैप अप की घोषणा की थी। पहली तस्वीर में, हम उन्हें एक मंदिर में रणबीर और आलिया के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। तीनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

brahmastra, ranbir kapoor, alia bhatt, ब्रह्मास्त्र, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर

उन्होने लिखा है, ''5 साल जब हमने ब्रह्मास्त्र पर अपना पहला शॉट लिया, और हमने आखिरकार अपना आखिरी फिल्माया है! बिल्कुल अविश्वसनीय, चुनौतीपूर्ण, जीवन भर की यात्रा !!!

शिव' की शूटिंग पूरी

शिव' की शूटिंग पूरी

भाग्य का कुछ हाथ कि हमने वाराणसी में 'पार्ट वन: शिव' की शूटिंग पूरी की - शिव भगवान की भावना से ओतप्रोत शहर, और वह भी सबसे पवित्र काशी विश्वनाथ मंदिर में, जो हमें पवित्रता के माहौल में खत्म करने की अनुमति देता है, खुशी और आशीर्वाद, रोमांचक दिन आगे, आखिरी लैप आगे! 09.09.2022 - यहां हम आएंगे।''

काफी अलग तरह के किरदार के साथ नजर आने वाले हैं

काफी अलग तरह के किरदार के साथ नजर आने वाले हैं

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस फिल्म में काफी अलग तरह के किरदार के साथ नजर आने वाले हैं और इसके लिए उन्होने कई साल मेहनत की है। फिल्म कई बार रुकी और शुरु हुई थी, बीच में ऐसी खबर आई थी कि फिल्म डिब्बाबंद होने वाली है लेकिन ये अफवाह साबित हुई है।

 बनकर तैयार है

बनकर तैयार है

अब ये फिल्म पूरी तरह से बनकर तैयार है और लोगों का कहना है कि फिल्म काफी बड़ी और दमदार साबित हो सकती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

नागार्जुन, मौनी रॉय और महानायक अमिताभ बच्चन

नागार्जुन, मौनी रॉय और महानायक अमिताभ बच्चन

अयान मुखर्जी को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं और उनका मानना है कि फिल्म काफी अच्छा बिजनेस करेगी। इस फिल्म में नागार्जुन, मौनी रॉय और महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X