लॉरेंस गैंग ने कनाडा में फिर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, गले की हड्डी बना कपिल शर्मा का कैफे

Kapil Sharma Cafe Firing: कॉमेडियन कपिल शर्मा का कैफे एक बार फिर से गोलियों की आवाज से थर्रा चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर से कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास गोलीबारी की है। 1 मई 2026 को कपिल शर्मा के कैप्स कैफे 120 स्ट्रीट के पास गालीबारी हुई है।

Kapil Sharma Cafe Firing

एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि शूटर्स का टार्गेट कपिल शर्मा का कैफे ही था। इसके साथ ही धमकी देते हुए आगे भी ऐसा करने के लिए कहा गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस गोलीबारी के दौरान कोई भी इंजरी रिपोर्ट नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में हैरान करने वाला दावा किया गया है। टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर इस घटना के बारे में बात की गई है।

इस पोस्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि कपिल शर्मा और इस कैफे के मालिक को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में बने चाय सुत्ता बार पर लॉरेंस बिश्नोई ने हमला किया। ये कैफे कपिल शर्मा के कैप्स कैफे के पास ही बना है। पोस्ट में साफ लिखा गया है कि अगर कपिल शर्मा लाइन पर नहीं आए तो अच्छा नहीं होगा। कपिल शर्मा गैंग का समय बर्बाद कर रहे हैं। अगर कपिल शर्मा नहीं माने तो उनके कैफे का भी यही हश्र होगा।

पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि अतीत में 2 बार कपिल शर्मा के कैफे पर हमला हुआ है। अगर कपिल शर्मा नहीं माने तो गैंग के लोग उनके मुंबई में बने घर और बिजनेस पर भी हमला कर देंगे। लॉरेंस बिश्नोई के लोगों ने ये धमकी देकर एक बात तो साफ कर दी है कि वो कपिल शर्मा को इतनी आसानी से नहीं जाने देंगे।

हालांकि इस मामले पर कपिल शर्मा लगातार चुप्पी साधे हुए हैं। एक बार ऑन-कैमरा कपिल शर्मा ने गैंग की मजाक बनाने की कोशिश की थी। जिसके बाद कपिल शर्मा का वीडियो वायरल हो गया था।

Read more about: kapil sharma bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X