फरवरी से शुरु होगी अभिषेक बच्चन की अगली फिल्म की शूटिंग!
अनुराग कश्यप अपनी अगली फिल्म मुक्काबाज की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के लिए अनुराग कश्यप के साथ-साथ पूरी टीम ने काफी मेहनत की है और खासकर लीड एक्टर विनीत कुमार ने इस फिल्म के लिए 2 साल ट्रेनिंग ली है।
इस फिल्म के बाद अनुराग कश्यप अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म मनमर्जियां की शूटिंग में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि "फिलहाल हम मुक्काबाज के प्रमोशन में व्यस्त हैं जो 13 जनवरी को रिलीज होगी। एक बार फिल्म रिलीज हो जाए फिर हम मनमर्जियां पर पूरा ध्यान देंगे।

कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही है कि मनमर्जियां में अभिषेक बच्चन लीड रोल में हैं और जब अनुराग कश्यप से ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "इस फिल्म के साथ 5000 एक्टर्स का नाम जोड़ा गया है लेकिन फिल्म के बारे में आधिकारिक पुष्टि 13 जनवरी के बाद ही की जाएगी।"
अनुराग कश्यप ने France's Ordre des Arts et des Lettres के विनर को कास्ट करने के सवाल पर कहा कि "हम करना तो बहुत कुछ चाहते हैं लेकिन हो नहीं पाता। मुझे लगा था कि बॉम्बे वेलवेट लोगों की पसंद आएगी लेकिन लोगों को नहीं पसंद आई।"
मुक्केबाज से अनुराग कश्यप को काफी उम्मीदें हैं। अनुराग कश्यप की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है जो अनुराग कश्यप की फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब दर्शकों को मुक्काबाज के साथ-साथ मनमर्जियां के आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications