दिसंबर में होगा रजनीकांत के राणा का फैसला

Rajinikanth
साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की नई फिल्म 'राणा' की शूटिंग की तारीख दिसंबर में तय होगी। इस फिल्म में रजनी एक साथ तीन किरदारों में नजर आएंगे। साथ ही इनके साथ दीपिका पादुकोण और सोनू सूद भी काम करेंगे। यह फिल्म एक साथ तीन भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

इरोज़ इंटरनेशनल तले बन रही इस फिल्म को बीच में ही रजनीकांत के स्वास्थ के चलते ही रोक दिया गया था। इस फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन रजनी की हालत बीगड़ गयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इरोज़ इंटरनेशनल के निर्देशक सुनील लुला का कहना है कि इस फिल्म के चलते हम यह नहीं चाहते कि रजनीकांत को किसी भी तरह की कोई तकलीफ हो। हमें खुशी है कि रजनी जैसे महान कलाकार इस फिल्म में काम कर रहें हैं। अगर उन्हें कुछ और वक्त आराम करना है तो हमें इसमें भी कोई परेशानी नहीं है।

हम अब इस फिल्म का भविष्य दिसंबर में ही तय करेंगे। तब तक रजनीकांत को आराम भी मिल जाएगा। इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलगु भाषा में एक साथ रिलीज करने की योजना है, इस फिल्म में ऑस्कर विनर ए आर रहमान ने संगीत दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X