सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, तड़के आए शूटर्स ने हवाई फायरिंग से काटा तांडव

Firing Ouside Salman Khan House: सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आवास के बाहर फायरिंग हुई है। सुबह 4.50 बजे दो अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग की। बताया जा रहा है कि दोनों शूटर बाइक से आए थे और फायरिंग करने के बाद भाग गए। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बात पुलिस ने सलमान खान के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
पिछले साल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा था कि सलमान खान उन टॉप 10 टार्गेट्स की लिस्ट में सबसे ऊपर है जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खत्म करने की योजना बनाई थी, अभिनेता की कुख्यात 1998 काले हिरण शिकार घटना का हवाला देते हुए, जिसने गैंगस्टर के अनुसार, बिश्नोई समुदाय को नाराज कर दिया था।
बिश्नोई ने खुलासा किया कि उनके गुर्गे, संपत नेहरा ने संभावित हिट के लिए मंच तैयार करते हुए, श्री खान के बांद्रा आवास का सर्वेक्षण किया था। हालांकि, नेहरा को हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने पकड़ लिया था।
इससे पहले हाल ही में सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने घर के बाहर अपने हजारों फैंस से मुलाकात की थी। इस दौरान भी पुलिस को भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए काफी मशक्कते करनी पड़ी थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान के घर के बाहर ऐसा हुआ है बल्कि इससे पहले ही भाईजान को धमकियों भरे मेल और लेटर मिलते रहते हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस भी एलर्ट पर रहती है।
जहां एक ओर सलमान खान को लेकर कमाल राशिद खान विवादित ट्वीट करते रहते हैं तो वहीं दूसरी ओर गैंगस्टर लॉरेंस बिसनोई भी सलमान खान को खुला धमकी देते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications