शूटर दादी चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन- तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार ने दी श्रद्धांजलि

शूटर दादी के नाम से मशहूर निशानेबाज चंद्रो तोमर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दादी प्रकाशी तोमर ने सोशल मीडिया पर चंद्रो के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरा साथ छूट गया , चंद्रो कहां चली गई।"

चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के चैम्पियन निशानेबाज़ बनने के सफ़र को बॉलीवुड फिल्म 'सांड की आंख' में दिखाया गया था। दोनों ने कई सामाजिक बाधाओं को चुनौती देते हुए निशानेबाज़ी की दुनिया में कई कीर्तिमान बनाये थे। फिल्म में इनका किरदार भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने निभाया था।

Chandro Tomar

दादी चंद्रो तोमर के निधन पर बॉलीवुड कलाकार भी शोक जता रहे हैं। तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने शूटर दादी के साथ अपनी यादें शेयर करते हुए दुख जताया है।

भूमि ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- "चंद्रो तोमर के निधन की ख़बर से टूट गयी हूं। ऐसा लग रहा है, मेरा एक हिस्सा चला गया। उन्होंने अपने नियम ख़ुद बनाये और अपने सपने पूरा करने के लिए कई लड़कियों को रास्ता दिखाया। उनकी विरासत उनमें ज़िंदा रहेगी। परिवार को सांत्वना। मैं ख़ुशक़िस्मत हूं, जो उन्हें जान सकी और उनका किरदार निभा सकी।"

वहीं, तापसी ने दादी चंद्रो तोमर के साथ फोटो शेयर करके लिखा- "आप हमेशा एक प्रेरणा रहेंगी। जिन लड़कियों को आपने जीने की आस दी है, उनमें आप हमेशा ज़िंदा रहेंगी। मेरी सबसे क्यूट रॉकस्टार ईश्वर आपको शांति दे।"

शूटर दादी चंद्रो तोमर के निधन से कंगना रनौत भी आहत हुई हैं और उन्‍होंने भी ट्व‍िटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, अक्षय कुमार ने लिखा- "कभी शूटर दादी से मुलाकात नहीं की, लेकिन जब भी हमने बातचीत की, उसके ट्वीट्स में गर्मजोशी महसूस कर सकता था। उनके निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ, परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.."

एक्‍टर मनोज जोशी ने लिखा- शूटर दादी भी आज हमें छोड़कर चली गयी। अपने संघर्षमयी जीवन से अनगिनत महिलाओं को प्रेरणा देने वाली शूटर दादी सैदव हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत रहेंगी। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे। ॐ शान्ति।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X