Alert..इधर होली खत्म .उधर अक्षय की ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग शुरू ..200 करोड़ फिक्स..
टॅायलेट-एक प्रेम कथा की शूटिंग खत्म करने के बाद अब अक्षय कुमार 14 मार्च से अपनी दिलचस्प फिल्म पैडमैन की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।
अक्षय कुमार के फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है। टॅायलेट -एक प्रेम कथा के बाद अक्षय कुमार इन दिनों नाम शबाना के प्रमोशन में बिजी हैं। लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार केवल 30 मिनट की भूमिका निभा रहे हैं। इस वजह प्रमोशन का सबसे अधिक जिम्मेदारी केवल तापसी पन्नू पर टिकी हुई है।
इस वजह अक्षय कुमार अपनी तेज रफ्तार में दोबारा लौटते हुए पैडमैन की शूटिंग आने वाले वीक से शुरू करने जा रहे हैं। जी हां, इस फिल्म की शूटिंग के लिए अक्षय ने मार्च की 14 तारीख चुनी है।
मिली जानकारी के अनुसार अक्षय ने इस फिल्म की शूटिंग का लोकेशन मध्यप्रदेश को चुना है। फिलहाल इस फिल्म की यूनिट ने पिछले दिनों ही स्क्रिप्ट के अनुसार लोकेशन फाइनल कर ली है।

अब केवल अक्षय के शूटिंग के सेट पर पहुंचने भर की देरी है। गौरतलब है कि अब तक की सभी फिल्मों में यह फिल्म कहानी के लिहाज से अक्षय के लिए बेहद अलग है। पर्दे पर अनगिनत किरदार निभाने के बाद अक्षय को पैड विक्रेता के किरदार में देखना उनके फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है।
आइए जानते हैं कि इस फिल्म में ऐसा क्या खास है,जो पैडमैन दोबारा से बॅाक्स आॅफिस पर सारे रिकोर्ड तोड़ने की तैयारी में जुट गई है..


Click it and Unblock the Notifications