दोबारा 3डी फॉर्म में होगी पर्दे पर गब्बर की वापसी

कारण है की अब ये फिल्म दर्शकों के लिए दोबारा 3डी में आ रही है। 1975 में निर्देशक रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित इस फिल्म शोले के किरदार गब्बर सिंह को भी कोई नहीं भूल सकता। व्यक्ति भला इस किरादर को भूलेगा भी कैसे ये है जो इतना यादगार। आज भी लोगों को इस फिल्म का वो डायलॉग "कितने आदमी थे", होली कब है, कब है होली, गाँव से 50-50 कोस दूर जब बच्चा रोता है तो मां कहती है सो जा सो जा नहीं तो गब्बर आ जायगा।
या फिर वो डायलॉग जब फिल्म का वीरू यानी धर्मेन्द्र, बसंतीयानी हेमा मालिनी से पूछता है तुम्हारा नाम क्या है बसंती आज भी लोगों की जुबान पर चड़ा है। शोले बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है जिसको बार बार देखने पर भी ये बिलकुल नयी सी लगती है। जहां अब दर्शक दोबारा इस फिल्म का मजा ले सकेंगे वो भी "चश्मा लगा के" यानी की 3 डी में।
अगर फिल्म की वर्तमान निर्माण टीम से जुड़े सूत्रों की माने तो फिल्म शोले 3 डी में बन रही है और फिल्म के निर्माण का काम लगभग 90 % तक पूरा हो गया है। गौरतलब है की फिल्म भारतीय सिनेमा घरों में 15 अगस्त 1975 को प्रदर्शित हुई थी जिसके मद्देनजर इसकी वर्तमान निर्माण टीम ने इसे इसी साल 15 अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने का फैसला किया है।


Click it and Unblock the Notifications











