Sholay The Final Cut X Review: 50 साल बाद 4K में वापस लौटी 'शोले', ओरिजिनल क्लाइमैक्स ने हिला दिया थिएटर!

Sholay The Final Cut X Review: अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की आइकॉनिक फिल्म 'शोले' एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटी है। इस बार फिल्म को 4K क्वालिटी में और उसके ओरिजिनल क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया गया है। 12 दिसंबर को थिएटर्स में री-रिलीज हुई यह फिल्म डायरेक्टर रमेश सिप्पी के 50 साल पूरे होने के जश्न का भी हिस्सा है।
दर्शक फिल्म को देखकर एक बार फिर वही पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं और माना जा रहा है कि यह क्लासिक फिल्म 50 साल बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार हलचल मचा सकती है।
सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन
फिल्म का 4K वर्जन देखने के बाद दर्शकों का रिएक्शन बेहद पॉजिटिव रहा है। कई लोगों ने कहा कि ओरिजिनल एंडिंग को बड़े पर्दे पर पहली बार देखना एक अलग ही अनुभव था। वहीं, कई फैंस ने 4K प्रिंट की साफ फुटेज की खूब तारीफ की।
Sholay: The Final Cut में क्या है खास?
फिल्म की कहानी एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर ठाकुर बलदेव सिंह पर आधारित है, जो दो छोटे-मोटे अपराधियों जय और वीरू को कुख्यात डकैत गब्बर सिंह को पकड़ने के लिए काम पर रखता है। ओरिजिनल क्लाइमैक्स के मुताबिक, जय-वीरू गब्बर को पकड़ते हैं और ठाकुर अपने परिवार का बदला लेते हुए उसे मार देता है।
फिल्म में इन दिग्गज कलाकारों ने अपनी दमदार रोल निभाए हैं-
अमिताभ बच्चन- जय
धर्मेंद्र- वीरू
संजय कुमार- ठाकुर बलदेव सिंह
हेमा मालिनी- बसंती
जया बच्चन- राधा
अमजद खान- गब्बर सिंह
फिल्म पहली बार 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी और तब इसने 1980 तक लगातार थिएटर्स में शानदार कमाई की थी। उस समय फिल्म ने भारत में 15 करोड़, जबकि दुनियाभर में 30 करोड़ रुपये कमाए थे, जो उस दौर का बड़ा रिकॉर्ड था। अब 50 साल बाद Sholay: The Final Cut को दर्शक उसी उत्साह से देख रहे हैं जैसे उन्होंने पहली बार देखा था।


Click it and Unblock the Notifications











