शोले की मशहूर एक्टर गीता सिद्धार्थ काक का निधन, गरम हवा के लिए मिला था नेशनल अवार्ड
बॉलीवुड के लिए आज एक और दुख की घड़ी आई जब शोले, गरम हवा, राम तेरी गंगा मैली जैसी फिल्मों में काम करने वाली मशहूर कैरेक्टर आर्टिस्ट गीता सिद्धार्थ काक का मुंबई में निधन हो गया।
गीता की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी। उन्होंने 1972 में गुलज़ार की फिल्म परिचय से अपनी बॉलीवुड पारी शुरू की थी। फिल्म में वो जया भादुड़ी की मां के किरदार में नज़र आई थीं।

इसके बाद गीता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपनी अगली ही फिल्म M S Sathyu की गरम हवा के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड सोविनियर मिला था। फिल्म में उन्होंने अमीना मिर्ज़ा का किरदार निभाया था।
गीता, मशहूर प्रोड्यूसर - डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर सिद्धार्थ काक की पत्नी थी। सिद्धार्थ काक को दूरदर्शन के 90 के दशक के मशहूर सीरियल सुरभि के लिए जाना जाता है। गीता और सिद्धार्थ की एक बेटी है अंतरा काक। ईश्वर पूरे परिवार की इस कठिन घड़ी में संयम दे।


Click it and Unblock the Notifications











