धर्मेंद्र ने अमिताभ बच्चन के साथ शेयर की शोले की ये तस्वीर- लिख दी इतनी बड़ी बात

वेटरन एक्टर धर्मेद्र और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की ऐतिहासिक फिल्म शोल तो आपको याद ही होगी। आज भी इस फिल्म के किस्से और डायलॉग लोगों को रटे हुए हैं। लेकिन इस समय धर्मेंद्र ने एक शानदार तस्वीर साझा की है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रही है। गौरतलब है कि ये तस्वीर शोले के सेट की है और उनके साथ इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है.. यांदें सुनाती तस्वीर.. एक तस्वीर.. याद-ए-दुनिया हो गई.. लव यू दोस्तों।

जैसे ही ये तस्वीर धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर की बात करें तो धर्मेद्र मोटर साइकिल चलाने की तैयारी में है और अमिताभ बच्चन उनके साथ दिख रहे हैं।

dharmendra, amitabh bachchan, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन

शायद ये फोटो 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाने की शूटिंग के दौरान की हो सकती है। गाने में इसी लुक में दोनो नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन की बात करें तो इस फिल्म में उनकी शानदार अदाकारी लोगों को काफी पसंद आई थी और धर्मेंद्र ने काफी धमाका किया था।

फिल्म में इन दोनो के अलावा हेमा मालिनी, जया बच्चन और अमजद खान लीड रोल में थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेद्र काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन अमिताभ बच्चन इस समय बिजी हैं। वो फिल्म ब्रह्मास्त्र और झुंड को लेकर चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X