इस भारतीय क्रिकेटर के घर लगी आग, हादसे में गई बहन और भांजी की जान

IPL, Paul Valthaty

Paul Valthaty: मुंबई के कांदिवली स्थित एक बिल्डिंग में 23 अक्टूबर को आग लग गई। इस दिल दहला देने वाली घटना में कई लोगों की जान चली गयी जबकि काफी लोगों के घायल होने की खबर हैं। दरअसल सोमवार को कांदिवली में स्थित एक 8 मंजिला इमारत में आग लगने की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा हैं कि इस हादसे में एक पूर्व आईपीएल क्रिकेटर की बहन और भांजी की जान चली गयी हैं।

कांदिवली की इमारत में लगी आग में आईपीएल के पूर्व क्रिकेटर पॉल वाल्थाटी की 43 वर्षीय बहन ग्लोरी रॉबर्ट्स का निधन हो गया हैं। इसके आलावा हादसे में उनकी भांजी जोशुआ को भी जान गवांनी पड़ी हैं।

बताया जा रहा हैं पॉल वाल्थाटी की बहन और भांजी महावीर नगर में पावन धाम मंदिर के नजदीक एक इमारत वीणा संतूर में पाया गया है। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया हैं कि वह वहां कैसे पहुंची थी। दरअसल रॉबर्ट्स चौथी मंजिल के फ्लैट 420 और 421 में रहती थी। बताया जा रहा हैं कि जब ये भीषण हादसा हुआ, उस समय पूर्व आईपीएल क्रिकेटर पॉल वाल्थाटी भी उसी घर में मौजूद थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इमारत में आग लगने की वजह फ्लैट नंबर-121 की रसोई घर में लगी आग थी। जिसके बाद आग पूरी बिल्डिंग में फ़ैल गई।

39 साल के बल्लेबाज पॉल वाल्थाटी ने साल 2009 में आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने 23 आईपीएल मैचों में 22.95 की औसत और 120.81 की स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं। जिसमे 120 रनों के सर्वोच्च स्कोर सहित 1 शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं। पॉल वाल्थाटी ने आईपीएल की 10 पारियों में गेंदबाजी भी की. जहाँ उन्होंने 7 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।

More from Filmibeat

Read more about: ipl
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X