Shocking News: 'एक विलेन' की श्रद्धा ने स्टंटमैन को मारा चाकू
आज सुबह एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है जिसमें दिखाया गया कि श्रद्धा ने अपने स्टंटमैन को चाकू से मार दिया है और स्टंटमैन को अस्पताल पहुंचाने की नौबत आ गयी।
कहा जा रहा था कि किसी ने शूटिंग के दौरान नकली चाकू की जगह असली चाकू रख दिया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद स्टंटमैन तो अस्पताल पहुंच गया और श्रद्धा की हालत डर के मारे खराब हो गयी। हालांकि इसके बाद श्रद्धा को वैनिटी वैन में भेज दिया गया। लेकिन श्रद्धा की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गयी तो उन्हें उनके असिस्टेंट डायरेक्टर ने सब सच बता दिया और कहा कि यह सब मजाक के तहत उनको बकरा बनाने के लिए किया गया था। तब कहीं जाकर श्रद्धा के जान में जान आयी।
मालूम हो कि 'एक विलेन' में रितेश देशमुख भी एक अहम रोल में हैं। सिद्धार्थ का रोल फिल्म में निगेटिव है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं, फिल्म 'एक विलेन'27 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में संगीत अंकित तिवारी, मिथुन और प्रीतम का है।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/KkF0_lbBmjU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
