..................... Shahrukh Khan fans go bald, replicate King Khan’s bandaged look to promote Jawan - Hindi Filmibeat

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' के लिए फैंस ने मुंडवा लिये सिर, पट्टीदार लुक के साथ मेट्रो में कर रहे हैं प्रमोशन

shocking-shahrukh-khan-fans-go-bald-replicate-king-khan-bandaged-look-to-promote-jawan

Shahrukh Khan fans go bald: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान को लेकर फैंस के बीच अलग लेवल का उत्साह है। फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही दिन रह गए हैं, लिहाजा सुपरस्टार के फैंस ग्रूप अपने अलग अलग तरीके से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। बता दें, जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।

जवान के प्रमोशन के तहत, SRK के वॉरियर्स फैन क्लब ने सुपरस्टार के लुक्स को अपनाने का फैसला किया है। पठान के दौरान भी इन्होंने काफी जबरदस्त तरीके से फिल्म को प्रमोट किया था। लेकिन जवान के लिए इनका क्रेज काफी हाई है।

50 शहरों में 50 हजार पोस्टर लगाने की योजना

शाहरुख खान वॉरियर्स फैन क्लब के फाउंडर जावेद शेख ने इस बारे में एक विशेष जानकारी शेयर करते हुए कहा, "पिछली बार, हमने 20,000 पोस्टर लगाए थे। इस बार हमारी योजना 50 शहरों में 50,000 पोस्टर लगाने की है। 15 अगस्त को हमने 30 से ज्यादा शहरों में चैरिटी के साथ-साथ प्रमोशन भी किया। हमने जरूरतमंदों के बीच भोजन बांटा और स्कूल और कॉलेज के छात्रों को नोटबुक भी प्रदान की।"

फैंस ने जवान के शाहरुख जैसे मुंडवा लिए सिर

इस क्लब के कई सदस्य जवान में शाहरुख की तरह गंजे हो गए हैं। उन्होंने कहा, "जवान प्रीव्यू में शाहरुख खान सर का गंजा लुक देखकर हम इतने उत्साहित थे कि मेरे सहित हमारे फैन क्लब के 4-5 लोगों ने गंजा होने का फैसला किया। बाद में 6-7 फैंस भी प्रेरित हुए और उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया!"

आगे अपने गंजे लुक के रीक्रिएशन पर जनता की प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए ताहा जिलानी ने कहा, "लोगों को दीवानगी दिखती है खान साहब के लिए। इस लुक के साथ शहर में घूमना और पोस्टर लगाना काफी मजेदार है। यहां तक कि देखने वाले भी हमें देखने का आनंद लेते हैं।" !"

पट्टीदार लुक के साथ मेट्रो में फैंस कर रहे हैं प्रमोशन

वहीं, शाहरुख के पट्टीदार लुक को अपनाने वाले मिज़ान सयानी को अन्य फैंस सदस्यों के साथ अहमदाबाद मेट्रो में फिल्म का प्रचार करते देखा गया, जो अपने चेहरे पर पट्टी बांधकर घूम रहे थे। इसके बारे में बात करते हुए मिज़ान ने कहा, "हमने जवान के प्रीव्यू की स्क्रीनिंग उसी दिन की थी जिस दिन इसे लॉन्च किया गया था। हमें प्रीव्यू के अंत में मेट्रो में सर का डांस बहुत पसंद आया। मैंने तब टीम से कहा कि हमें एक मेट्रो प्रमोशन करनी चाहिए।"

जावेद शेख ने गर्व से कहा, "हमारा प्यार ही ऐसा है खान साहब के लिए। आईटी और अन्य क्षेत्रों के लोग जो लाखों का पैकेज पाते हैं, वो भी सड़कों पर हैं और जवान के पोस्टर लगा रहे हैं। सोचिये किस लेवल का प्यार है!"

योजनाओं के बारे में बात करते हुए, जावेद ने कहा, "जैसे ही एडवांस बुकिंग शुरू होगी, हम सिनेमाघरों में टिकट बुक करना शुरू कर देंगे जहां हम जश्न मनाएंगे। हम पहले दिन के पहले शो के जश्न के लिए पहले से ही तैयारी कर रहे हैं। हम 50 फुट का पोस्टर लगाएंगे, रैली निकालेंगे आदि।"

Read more about: shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X