कंगना रनौत की बहन का आरोप- ''ऋतिक रोशन की बहन सुनैना खतरे में, पीटता है रोशन परिवार..''
Recommended Video
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के 'युद्ध' में अब एक नया मोड़ गया है, जहां ऋतिक की बहन सुनैना रोशल का नाम सुर्खयों में है। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने रोशन परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है और ट्विट किया है कि सुनैना एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती है, इस वजह से रोशन परिवार उसे शारीरिक नुकसान पहुंचा रहा है।
कुछ घंटों पहले ही ट्विटर पर सुनैना रोशन ने एक ट्विट कर कंगना रनौत के लिए अपना सपोर्ट जाहिर है। हालांकि यह verified अकाउंट नहीं है, लिहाजा, कहा नहीं जा सकता कि यह ऋतिक की बहन ने ही लिखा है या कोई फेक अकाउंट है।

सुनैना और उनके परिवार के बीच काफी मतभेद चल रहे हैं और परिवार उन्हें छोड़ चुका है, इस बात का खुलासा सुनैना ने खुद किया। लेकिन इस मुद्दे पर कभी खुलकर बातें नहीं की गई थी। हाल ही में रंगोली चंदेल ने ट्विट कर लिखा था कि ऋतिक की बहन सुनैना ने जो कुछ भी हुआ उसके लिए कंगना रनौत से फोन कर माफी मांगी थी।


Click it and Unblock the Notifications