सुशांत सिंह राजपूत ने मौत से पहले मिनिस्टर के बेटे के साथ की पार्टी, खेले ऑनलाइन गेम्स - बड़ी खबर
सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं और टाइम्स नाऊ में अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में आज कुछ और बड़े खुलासे करते हुए मुंबई पुलिस को शक के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। हर कोई चाहता है कि ये केस मुंबई पुलिस से सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए।
कंगना रनौत के वकील इश्करन भंडारी का कहना है कि ये दो राज्यों के बीच की पुलिस की लड़ाई नहीं है। इस केस को सीबीआई को जल्दी से जल्दी ट्रांसफर किया जाना चाहिए क्योंकि देरी के साथ सुबूत भी हाथ से जा रहे हैं।

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त नीलोत्पाल का कहना है कि मुंबई पुलिस यहां वहां लोगों के बयान लेती रही लेकिन एक भी बार बिहार जाकर शोक में डूबे परिवार से जाकर बातचीत करना ज़रूरी नहीं समझा गया कि वो इस पूरे केस में क्या चाहते हैं और जांच को कौन सी दिशा देना चाहते हैं।
रिया चक्रवर्ती ने अपनी पिटीशन में साफ कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत का परिवार उनके खिलाफ गैंग बनाना चाहता है। सुशांत डिप्रेशन में थे और इसलिए उन्होंने सुसाइड किया। हालांकि इस केस में कुछ नए खुलासे मुंबई पुलिस को शक के घेरे में खड़ा करते हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications